हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

 
 हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

 

 

चंडीगढ़, 8 सितंबर-हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए तुरन्त प्रभाव से 16 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादला  आदेश जारी किए हैं इस सम्बंद में    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज आदेश जारी किये हैं। 

 

आईएएस अधिकारियों में श्री राजीव रंजनजो वर्तमान में प्रधान सचिवश्रम विभाग के पद पर कार्यरत हैंको मत्स्य पालन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

 

सुश्री अमनीत पी. कुमारजो वर्तमान में  भविष्य विभागविदेश सहयोग विभाग तथा खेल विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैंको खाद्यनागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले,भविष्य विभाग तथा खेल विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है।

 

श्री शेखर विद्यार्थीजो वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा महानिदेशकअग्निशमन सेवाएंहरियाणा के पद पर कार्यरत हैंको हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा  गया है।

 

श्री जे. गणेशनजो वर्तमान में खाद्यनागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग तथा नागरिक संसाधन सूचना विभाग के आयुक्त एवं सचिवसभी के लिए आवास विभाग के महानिदेशक एवं सचिवहरियाणा एआई विकास परियोजना (एचएआईडीपी) तथा हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (एचसीएपीएसडी) एवं अन्य बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए गठित एसपीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा हारट्रॉन के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैंको नागरिक संसाधन सूचना विभाग का आयुक्त एवं सचिवएचएआईडीपीएचसीएपीएसडी एवं अन्य बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए गठित एसपीवी का मुख्य कार्यकारी अधिकारीनगर एवं ग्राम आयोजना विभाग का महानिदेशक एवं सचिव तथा महानिदेशकशहरी संपदा नियुक्त किया गया है।

 

श्री अशोक कुमार मीणाजो वर्तमान में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैंको शहरी स्थानीय निकाय विभाग तथा विदेश सहयोग विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है।

 

श्री चन्द्र शेखर खरेजो वर्तमान में हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशकगुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरणपंचकूला के मुख्य प्रशासक के पद पर कार्यरत हैंको हैफेड का प्रबंध निदेशक तथा  सभी के लिए आवास विभाग का महानिदेशक एवं सचिव नियुक्त किया गया है।

 

सुश्री शरणदीप कौर बराड़जो वर्तमान में हरियाणा राज्य भंडारण निगम की प्रबंध निदेशक हैंको शहरी स्थानीय निकाय विभाग का महानिदेशक एवं सचिव तथा राज्य शहरी आजीविका मिशन एवं राज्य शहरी विकास प्राधिकरण की मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है।

 

श्री मनी राम शर्माजो वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत हैंको राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव तथा मुख्य चकबंदी आयुक्त नियुक्त किया गया है।

 

श्री राजनारायण कौशिकजो वर्तमान में कृषि विभाग के महानिदेशक तथा हरियाणा बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक हैंको हारट्रॉन का प्रबंध निदेशक तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

 

श्री अमित खत्रीजो वर्तमान में नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिवशहरी संपदा विभाग के निदेशकपुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैंको कृषि विभाग का निदेशकहरियाणा बीज विकास निगम का प्रबंध निदेशकपुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

श्री विनय प्रताप सिंहजो वर्तमान में ट्रेड फेयर अथॉरिटी ऑफ हरियाणानई दिल्ली के प्रशासकआबकारी एवं कराधान आयुक्त तथा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष हैंको ट्रेड फेयर अथॉरिटी ऑफ हरियाणानई दिल्ली का प्रशासकहरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम का प्रबंध निदेशक तथा हरियाणा वित्त निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

 

श्री मुकुल कुमारजो वर्तमान में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा राज्य शहरी आजीविका मिशन एवं राज्य शहरी विकास प्राधिकरण के मिशन निदेशक हैंको हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरणपंचकूला का मुख्य प्रशासकगुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड तथा हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक तथा आतिथ्य विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव लगाया गया है।

 

श्री सुशील सारवानजो वर्तमान में हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम तथा हरियाणा वित्त निगम के प्रबंध निदेशक हैंको विकास एवं पंचायत विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव तथा हरियाणा कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

 

श्री पार्थ गुप्ताजो वर्तमान में खेल विभाग  तथा पर्यटन विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव और हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक हैंको उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव लगाया गया है।

 

श्री अनीश यादवजो वर्तमान में विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिवहैफेड तथा हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशनगन्नौर के प्रबंध निदेशक हैंको आबकारी एवं कराधान आयुक्त एवं विशेष सचिववित्त विभाग का विशेष सचिव तथा हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशनगन्नौर का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

 

श्री विवेक पदम सिंहजो वर्तमान में मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के नियंत्रक एवं विशेष सचिव तथा हरियाणा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव हैंको हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरणरोहतक का प्रशासक तथा शहरी संपदारोहतक का अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है।

 

एचसीएस अधिकारियों में श्री योगेश कुमार मेहताजो वर्तमान में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण तथा हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के सचिव हैंको हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का सचिव तथा हरियाणा राज्य खाद्य आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।

 

सुश्री निशु नी नम्रता सिंगलजो वर्तमान में अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) के पद पर कार्यरत हैंको मौलिक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) तथा हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है।

 

श्री विराटजो वर्तमान में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के कार्यालय में ओएसडी के पद पर कार्यरत हैंको मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग का नियंत्रक अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

 

श्री जगदीप सिंहजो वर्तमान में हिसार मंडल के आयुक्त कार्यालय में ओएसडी के पद पर कार्यरत हैंको संपदा अधिकारीएचएसवीपीहिसार तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारीहिसार नियुक्त किया गया है।

 

श्री संदीप अग्रवालजो वर्तमान में अतिरिक्त परिवहन आयुक्त के पद पर कार्यरत हैंको अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

 

श्री राकेश सैनीजो वर्तमान में संपदा अधिकारी-I, एचएसवीपीगुरुग्राम के पद पर कार्यरत हैंको संपदा अधिकारी-II, एचएसवीपीगुरुग्राम तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारीगुरुग्राम नियुक्त किया गया है।

 

सुश्री अनुपमा मलिकजो वर्तमान में संपदा अधिकारी-II, एचएसवीपीभूमि अधिग्रहण अधिकारीगुरुग्राम के पद पर कार्यरत हैंको संपदा अधिकारी-I, एचएसवीपीगुरुग्राम नियुक्त किया गया है।

 

श्री सुरेश रवेशजो वर्तमान में नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा में हैंको संयुक्त परिवहन आयुक्तहरियाणा नियुक्त किया गया है।

 

श्री नीरज शर्माजो वर्तमान में मौलिक शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव (विधिक) हैंको राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण का सचिव तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का सचिव (विधिक) नियुक्त किया गया है।

 

श्री मयंक वर्माजो वर्तमान में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक तथा आयुष्मान भारतहरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैंको  खाद्य एवं प्रशासन विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा आयुष्मान भारतहरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण का संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है