Haryana: हरियाणा का विवादित बाबा अब पहुंचा दिल्ली, दो राज्यों से भगाने के बाद कर रहा बर्फ में बैठ तपस्या

 
Haryana: हरियाणा का विवादित बाबा अब पहुंचा दिल्ली, दो राज्यों से भगाने के बाद कर रहा बर्फ में बैठ तपस्या
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा का विवादित हांडीखेड़ा बाबा अब दो राज्यों से भगाने के बाद दिल्ली पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक, उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बर्फ से भरे ड्रम में बैठकर तपस्या करता दिख रहा है। साथ ही दावा कर रहा है कि जिसका रिश्ता नहीं हो रहा, तो उससे झाड़ा लगवाए तो हर समस्या का हल हो जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, खास बात ये है कि अब हांडीखेड़ा बाबा उर्फ संजय भगत अकेले नहीं बल्कि पत्नी पूजा भी गद्दी पर बैठकर झाड़ा लगा रही है। इन्होंने राधिका धाम बनाया है। दोनों के कई वीडियो वायरल सामने आए हैं। झाड़े के बदले सरसों का तेल और अनाज लिया जा रहा है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, संजय भगत ने सबसे पहले सिरसा के हांडी खेड़ा गांव से अपना दरबार शुरू किया था। यहां झाड़े के नाम पर महिला का प्राइवेट पार्ट दबाने का वीडियो वायरल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, जिसके बाद ग्रामीणों से उसे खेदड़ दिया था। उसके बाद राजस्थान में डेरा लगाने लगा, लेकिन वहां भी बदनामी होने से टीन-टप्पर उखाड़ने पड़ गए। Haryana News

अब जाने पूरी डिटेल्स…

मिली जानकारी के अनुसार,  हांडीखेड़ा बाबा के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वो एक नीले ड्रम में बैठा है, जिसमें मुंह तक बर्फ है। बाबा ने सिर पर भी बर्फ का बड़ा टुकड़ा रखा हुआ है। कुछ देर आंखें बंद करने के बाद वह दावा करता है- अगर किसी का रिश्ता नहीं होता है और परेशान है तो वह बाबा के दरबार में आए। हर समस्या का हल होगा।

जानकारी के मुताबिक, हांडीखेड़ा में तो संजय भगत अकेले ही दरबार लगाता था, लेकिन दिल्ली में राधिका धाम में दो गद्दी बनाई हैं। एक पर उसकी पत्नी पूजा बैठती है। दोनों गद्दियों के पीछे बड़े-बड़े बैनर लगे हैं। जिन पर ऑनलाइन झाड़े और चढ़ावे के लिए फोन नंबर भी लिखे हुए हैं। इन नंबरों पर फोन करने पर सेवादार लोगों को ये बताते हैं कि क्या-क्या भेजना है, और किस पते पर भेजना है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार,  संजय भगत अब हफ्ते में चार दिन झाड़े लगाने लगा है। गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार। पहले हांडीखेड़ा में मंगलवार व शनिवार दो दिन झाड़े लगाता था। इसका कारण बढ़ती भीड़ बताया जा रहा है। बाबा का नया ठिकाना मेट्रो स्टेशन के पास राजधारी पार्क वाली गली में है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सिरसा के हांडीखेड़ा में भी अंधविश्वास फैलाने के लिए बाबा ने प्रचार का यही तरीका चुना था। उसने सोशल मीडिया पर चैनल शुरू किया था और कुछ युवा हायर किए थे। जो उसके वीडियो बनाकर वायरल करते थे। दिल्ली में कुछ युवतियों को इस काम पर रखा गया है।

कॉल रिसीव नहीं की

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा-राजस्थान से खदेड़े जाने के बाद अब दिल्ली में ठिकाना बनाने को लेकर मीडिया के पत्रकारों की टीम ने संजय भगत के मोबाइल नंबर पर चार बार कॉल की। एक सेवादार रॉबिन ने कॉल रिसीव कर कहा कि- इस बारे में भगत जी को बता दिया है। वे आपको फोन कर लेंगे और आपका नंबर उनको दे दिया है। जल्द संपर्क करेंगे। हालांकि बाद में कोई कॉल नहीं आई। Haryana News

बाबा ने ये काम किया

जानकारी के मुताबिक, हांडीखेड़ा गांव के लोग बताते हैं कि संजय तीन भाइयों में मंझला है। करीब 10 साल पहले खेतीबाड़ी करता था। खेती छोड़ हेयर ड्रेसर का काम सीखा। फिर कुछ दिन बाद कबाड़ी का भी काम करने लगा। उसके बाद किराना की दुकान शुरू की। फिर अचानक दुकान बंद करके कहीं बाहर चला गया। 9 साल पहले संजय की शादी हुई। उसकी खुद की कोई औलाद नहीं है। भाई की ही बेटी को गोद लिया हुआ है। Haryana News

दो साल से काम शुरू किया

मिली जानकारी के अनुसार,  गांव के जय सिंह, भालाराम बताते हैं कि दो-ढाई साल पहले संजय जब गांव लौटा तो कहा कि उसने अपने गुरु का नाम लिया है। उसके बाद अपने घर में ही बाबा बनकर झाड़ फूंक का काम शुरू किया। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को साथ लगाया। ये लोग बाबा के चमत्कार का गुणगान करने की वीडियो बनाकर वायरल करने लगे। यह वीडियो देख लोगों की भीड़ बढ़ती चली।