Haryana: हरियाणा के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, डंकी के जरिए ₹60 लाख खर्च कर गया था विदेश 

 
Haryana: हरियाणा के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, डंकी के जरिए ₹60 लाख खर्च कर गया था विदेश 
Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के करनाल जिला में इन्द्री क्षेत्र के गांव समौरा के एक युवक की अमेरिका के जॉर्जिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, युवक करीब दो साल पहले रोजगार की तलाश में विदेश गया था और वहीं पर स्टोर में काम कर रहा था। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद वहां की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं मृतक का परिवार शोक में डूबा हुआ है और शासन व प्रशासन से शव भारत लाने की गुहार लगा रहा है। Haryana News

मिली थी नौकरी

जानकारी के मुताबिक, मृतक के पिता रिशाल सिंह ने बताया कि बेटे को अमेरिका भेजने के लिए करीब 60 लाख रुपए खर्च किए गए थे। गांव समौरा के चेतक शर्मा उर्फ लाखा वर्ष 2023 में घर से निकला था। वह 2024 में डंकी के जरिए करीब 7 महीने का कठिन सफर तय कर अमेरिका पहुंचा था।

Haryana: हरियाणा के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, डंकी के जरिए ₹60 लाख खर्च कर गया था विदेश 

मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अमेरिका पहुंचने के बाद भी उसे तुरंत काम नहीं मिला, लेकिन लगातार प्रयास के बाद उसे जॉर्जिया में गुजरात के एक स्टोर संचालक के यहां स्टोरकीपर की नौकरी मिल गई। परिवार के लिए वह उम्मीदों का सहारा बना हुआ था और विदेश में रहकर मेहनत कर रहा था। Haryana News

करता था मदद

जानकारी के मुताबिक, चेतक अपने मिलनसार और मददगार स्वभाव के कारण गांव ही नहीं, बल्कि विदेश में भी लोगों के बीच पहचान बना चुका था। उसने दरड़ गांव के पास स्थित स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की थी।

भेजा था विदेश

मिली जानकारी के अनुसार, 27 मार्च की रात करीब 3 बजे उन्हें एक कॉल आया, जो चेतक के रूममेट ने किया था, रूममेट उनका पड़ोसी ही है। उसने बताया कि चेतक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना कैसे हुई और किसने गोली मारी, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पिता ने प्रशासन से अपील की है कि बेटे का शव भारत लाने में मदद की जाए। Haryana News

पहले की थी वीडियो कॉल

जानकारी के मुताबिक, मृतक के ताऊ ने बताया कि 24 मार्च को ही चेतक से बातचीत हुई थी। वहीं घटना से करीब 3 घंटे पहले परिवार के साथ उसकी वीडियो कॉल हुई थी। घर में पूजा-पाठ चल रहा था और उसी को दिखाने के लिए कॉल की गई थी। बातचीत के बाद वह सो गया था, लेकिन इसके बाद ही यह दर्दनाक घटना हो गई। परिवार को किसी भी तरह की रंजिश की जानकारी नहीं है।

पूछताछ जारी

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच और ब्राह्मण सभा इन्द्री के प्रधान सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि चेतक को उसके कमरे में गोली मारी गई है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने उसके रूममेट को पूछताछ के लिए अपने साथ लिया है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। परिवार लगातार मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है और सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है।