Haryana: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज की बड़ी सौगात, इस जिले में दौड़ेंगी 5 नई इलेक्ट्रिक AC बसें

 
haryana electric buses

Haryana Electric Buses: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला के लोगों को लोकल परिवहन के क्षेत्र में एक और बड़ी सुविधा दी है। उन्होंने शहर के लिए 5 नई इलेक्ट्रिक बसों (E-Buses) को लोकल रूट पर शामिल किया है। इससे पहले अंबाला में 10 ई-बसें चल रही थीं, और अब इन नई बसों के जुड़ने से शहर में कुल 15 इलेक्ट्रिक एसी बसें दौड़ेंगी।

पर्यावरण के अनुकूल आधुनिक लोकल ट्रांसपोर्ट

परिवहन मंत्री ने बताया कि ये सभी बसें पूरी तरह वातानुकूलित और प्रदूषण-मुक्त हैं। उन्होंने कहा कि महानगरों की तरह अब अंबाला की लोकल बस सेवा भी ईको-फ्रेंडली और आधुनिक स्वरूप में विकसित की जा रही है, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सकेगा।

यात्रियों के लिए बन रहे आधुनिक बस क्यू शेल्टर

अनिल विज ने जानकारी दी कि यात्रियों की सुविधा के लिए 23 स्थानों पर आधुनिक बस क्यू शेल्टर बनाए जा रहे हैं। इन शेल्टरों में बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ लाइट और पंखे की सुविधा भी होगी ताकि गर्मी या बारिश के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो।

ये शेल्टर कैपिटल चौक, चुंगी चौक, डिफेंस कॉलोनी, सिविल अस्पताल, सुभाष पार्क, महेशनगर, नन्हेड़ा, बब्याल, दलीपगढ़ सहित 23 प्रमुख स्थानों पर बनाए जा रहे हैं।

इन रूटों पर दौड़ेंगी लोकल ई-बसे

 

 

  1. अंबाला शहर – अंबाला कैंट

  2. अंबाला शहर – सुभाष पार्क – नन्हेड़ा

  3. अंबाला शहर – अंबाला कैंट – महेशनगर – बब्याल – बोह

  4. अंबाला शहर – अंबाला कैंट – डिफेंस कॉलोनी – कलरहेड़ी – पंजोखरा साहिब

  5. अंबाला शहर – अंबाला कैंट – शास्त्री कॉलोनी – डीआरएम – शाहपुर – कोटकछुआ

  6. अंबाला शहर – अंबाला कैंट – शास्त्री कॉलोनी – डीआरएम – शाहपुर – मोहड़ी – कैंट – बलदेव नगर – एमएम अस्पताल

  7. अंबाला शहर – अंबाला कैंट – महेशनगर – करधान – ब्राह्मण माजरा

  8. अंबाला शहर – अंबाला कैंट – शास्त्री कॉलोनी – शाहपुर – दुखेड़ी – अंबाला कैंट – अंबाला शहर

  9. अंबाला शहर – अंबाला कैंट – उगाड़ा – बाड़ा – तेजा मोहड़ी – अंबाला कैंट – अंबाला शहर

  10. अंबाला शहर – अंबाला कैंट – शास्त्री कॉलोनी – डीआरएम – शाहपुर – मोहड़ा – बड़ौला – मालवा