Haryana: हरियाणा बिजली निगम का अधीक्षण अभियंता गीतू राम सस्पेंड, जाट और झोटे पर की थी जातिवादी टिप्पणी
Apr 2, 2026, 17:59 IST
चंडीगढ़, 2 अप्रैल - उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता गीतू राम, ओ पी सर्कल, यू.एच.बी.वी.एन, सोनीपत को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।
यू.एच.बी.वी.एन के प्रबंध निदेशक द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
सस्पेंशन के दौरान गीतू राम का हेड क्वार्टर चीफ इंजीनियर/एडमिन, यू.एच.बी.वी.एन, एल., पंचकूला कार्यालय रहेगा।
