Haryana: हरियाणा पुलिस की महिला ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पक्ष में बयान दर्ज करने के बदले मांगे थे 35 हजार रुपये
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी गई कि उसके रिश्तेदार के खिलाफ उसकी पत्नी द्वारा महिला हेल्प डेस्क कुरूक्षेत्र में एक झूठी शिकायत दी गई थी। इस मामले में सहायता करने और सिमरनजीत सिंह के पक्ष में बयान दर्ज करने के बदले आरोपी स.उ.नि. शर्मिला मलिक द्वारा 35,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई।
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पहले ही 2,000 रुपये ले लिए थे तथा शेष 33,000 रुपये आज लेने की बात कही थी। शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई को पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया। ब्यूरो की टीम ने आरोपी को 33,000 रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
जनहित में संदेश:
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी किसी भी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 एवं 1800-180-2022 पर दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
