Haryana: हरियाणा पुलिस अब इन लोगों पर करेगी कानूनी कार्यवाही, जाने वजह ?

 
Haryana: हरियाणा पुलिस अब इन लोगों पर करेगी कानूनी कार्यवाही, जाने वजह ?
गुरुग्राम 07 फरवरी 2026: दिनांक 24.01.2026 को पुलिस थाना फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को गांव खेड़ा खुर्मपुर में गोली चलने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सूचना में बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां सूचना देने वाला व्यक्ति उपस्थित मिला।

पुलिस टीम द्वारा पूछताछ व जांच करने पर ज्ञात हुआ कि वहां पर कोई गोली नहीं चली, सूचना देने वाले में व्यक्ति का एक अन्य व्यक्ति के साथ आपसी कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते उसने पुलिस आपातकालीन सेवा डायल-112 पर गोली चलने की झूठी सूचना दी।

उक्त सूचना देने वाले व्यक्ति प्रदीप, निवासी गांव खेड़ा खुर्मपुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) द्वारा जानबूझकर गलत सूचना देकर पुलिस का समय बर्बाद करने तथा सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने पर इसके खिलाफ धारा 217 बीएनएस के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई।

गुरुग्राम पुलिस अपील करती है कि पुलिस को किसी भी प्रकार की गलत अथवा भ्रामक सूचना न दें, ताकि पुलिस की आपातकालीन सेवाओं में बाधा उत्पन्न न हो और वास्तविक जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।