Haryana: हरियाणा पुलिस का बादशाह के ‘टटीरी’ सॉन्ग पर बड़ा एक्शन, रील बनाने वालों को सख्त चेतावनी

 
Haryana: हरियाणा पुलिस का बादशाह के ‘टटीरी’ सॉन्ग पर बड़ा एक्शन, रील बनाने वालों को सख्त चेतावनी
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा पुलिस ने रैपर बादशाह के विवादित टटीरी सांग पर फिर बड़ा एक्शन लिया है। टटीरी सॉन्ग से संबंधित कुल 1,588 विवादित गाने के यूआरएल की रिपोर्ट किए गए। जिनको हरियाणा पुलिस की साइबर ब्रांच की ओर से हटा दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की ओर से बताया गया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर 525 URL, इंस्टाग्राम पर 967 URL और फेसबुक पर 96 URL की पहचान की गई थी, जिसको प्लेटफॉर्मों से हटा दिया गया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला पुलिस ने सारे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से गाने से जुड़े कुल 857 लिंक हटवा दिए हैं, जिनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स शामिल हैं। इसी के साथ पुलिस उन लोगों की भी पहचान कर रही है, जो इन्हें अब तक शेयर कर रहे हैं। पुलिस ने सभी प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर सॉन्ग के सभी वर्जन- री-अपलोड, शॉर्ट वीडियो और अन्य रूपों को हटाने के निर्देश भी दिए हैं।

लग चुकी रोक

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा महिला आयोग द्वारा बादशाह को पानीपत में पेशी के लिए बुलाया गया था, जिसमें पेश न होने पर उनकी गिरफ्तारी का ऑर्डर दिया गया।हालांकि, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी और पुलिस से लुकआउट नोटिस वापस लेने को कहा। Haryana News

बादशाह पर न्यू रिलीज सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर हरियाणा में 3 मामले दर्ज हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने शर्त रखी कि बादशाह को खुद जांच में सहयोग करना होगा। बता दें कि हरियाणा राज्य महिला आयोग ने 13 मार्च को पानीपत में बादशाह की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे, जिसके बाद गुरुवार को सिंगर को हाईकोर्ट से राहत मिली।

जारी हो चुकी वॉर्निंग

जानकारी के मुताबिक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पंचकूला आयुक्त शिबास कविराज ने रील क्रिएटर्स को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो भी इस गाने पर रील, शॉर्ट या अन्य वीडियो बनाकर शेयर करेगा उसके खिलाफ केस दर्ज एक्शन लिया जाएगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा करने वालों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक या बैन भी किया जा सकता है। वहीं, बार-बार उल्लंघन करने वालों पर कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार भी किया जा सकता है।