Haryana : हरियाणा पुलिस विभाग ने 3 पुलिसकर्मी किए सस्पेंड, बड़ी वजह आई सामने 

 
Haryana Police Department suspends 3 policemen
Haryana : हरियाणा के रोहतक जिले में पुलिस विभाग ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं थाना प्रबंधक को लाइन हाजिर कर दिया। बता दें कि महम थाने में जब्त की गई शराब को नष्ट करने के बजाय बाजार में बेचने का मामले में यह एक्शन लिया गया है। 

 जानें पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक घटना करीब 10 दिन पहले की है, जब थाने में रखी जब्त शराब को पूरी तरह नष्ट नहीं किया गया था। आरोप है कि इसे बाहरी व्यक्तियों की मदद से बाजार में बेच दिया गया। इस अनियमितता की जानकारी रोहतक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) तक पहुंची। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) को सौंपी थी। 

जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई करते हुए थाना प्रबंधक उप-निरीक्षक सुभाष को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अतिरिक्त, तीन अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया गया है। निलंबित किए गए कर्मचारियों में ईएचसी ज्योतिस्वरूप (मालखाना मोहरर), एमएचसी जयभगवान और एसए ईएसआई सतपाल शामिल हैं।