Haryana: हरियाणा पुलिस ने पकड़ा फर्जी चेयरमैन, पुलिस कमांडो और लाल नीली बत्ती लगाकर रखता था, ऐसे खुला राज

 
Haryana: हरियाणा पुलिस ने पकड़ा फर्जी चेयरमैन, पुलिस कमांडो और लाल नीली बत्ती लगाकर रखता था, ऐसे खुला राज
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के करनाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी चैयरमेंन को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, खुद को केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय विभाग में चेयरमैन बताने वाले नकली VIP के साथ-साथ नकली कमांडो जवान और उनके एक साथी को थाना निसिंग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, इस आरोपित नकली चेयरमैन की पहचान रिंकू सैनी निवासी बीबीपुर जाटान (इंद्री), उसके दोस्त विकास निवासी महेंद्रगढ़ और नकली कमांडों के रूप में खलीला माजरा निवासी महेंद्र के रूप में हुई है। आरोपित ने हरियाणा पुलिस के कमांडो की नीली ड्रेस पहनी हुई थी। तीनों आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, वीरवार को गांव ब्रास में माता का जागरण था। कार्यक्रम में जाने से पहले रिंकू सैनी ने अपनी गाड़ी के आगे एस्कार्ट गाड़ी लगवाने के लिए थाना प्रभारी श्रीभगवान से संपर्क किया। इस दौरान आरोपित ने खुद को चेयरमैन बताया और गाड़ी की मांग की। थाना प्रभारी को इस मामले में शक हुआ तो पूछताछ में पूरा मामला फर्जी निकला। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उपरोक्त तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित की गाड़ी पर लाल-नीली बत्ती और हूटर भी लगा हुआ था, ताकि वह खुद को प्रभावशाली VIP साबित कर सके। Haryana News

नौकरी दिलाने जैसे फर्जीवाड़े

जानकारी के मुताबिक, जांच में सामने आया कि आरोपी रिंकू के खिलाफ नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी के मामले भी दर्ज हैं। आरोपित पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस का कहना है कि वह अपने आपको बड़ा अधिकारी या चेयरमैन बताकर लोगों पर प्रभाव जमाता और भरोसा जीतकर उनसे मोटी रकम ऐंठता था। गाड़ी पर लगी अवैध बत्ती और संदिग्ध हथियार (माडिफाइड बंदूक) के जरिए वह लोगों को डराने का भी प्रयास करता था।