Haryana: हरियाणा के मंत्री विज का बड़ा एक्शन, सिरसा में दो अधिकारियों को किया सस्पेंड
जानकारी के मुताबिक, डबवाली क्षेत्र के गांव कालुआना में पेड़ कटाई मामले में जन स्वास्थ्य विभाग XEN विजय कुमार और वन विभाग के RFO सुंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलाव कालुआना जलघर में पेड़ कटाई करने के आरोप में लेकर अजय पर झूठा एफिडिवेट देने व पूरा सच न बताने पर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री विज ने कहा कि चाहे दोनों कोर्ट में चले जाए। अब मैंने सस्पेंड की कह दिया, तो कह दिया। अब पुलिस जांच में पता लगाएगी कि पेड़ किसने काटे हैं और किसके कहने पर काटे गए हैं। मामले में जनस्वास्थ्य विभाग के JE दीपक व गांव के सरपंच पर भी आरोप लगे हैं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने उन दोनों पर भी कार्रवाई की मांग की है और इस रंजिश में हमले करवाने पर मंत्री विज ने सरपंच पर केस दर्ज करने के लिए डबवाली SP को आदेश दिए हैं। इस पर शिकायतकर्ता ने संतुष्ट होकर मंत्री का आभार जताया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने भी पहले मना कर दिया था कि पेड़ नहीं कटे और अब जांच में कटे पाए गए।
