Haryana: हरियाणा में मंत्री ने फूड-सप्लाई इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, जाने वजह ?

 
Haryana: हरियाणा में मंत्री ने फूड-सप्लाई इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, जाने वजह ?

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में आज गुरुवार को नए लघु सचिवालय में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मंत्री राजेश नागर द्वारा शिकायतों पर सुनवाई के दौरान लाडवा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। 

जानकारी के मुताबिक, रविंद्र कुमार के पास बारदाने का चार्ज है। साथ ही उनसे बड़नी की रिकवरी करने के भी आर्डर दिए गए हैं। सोनू नारंग ने मामले की शिकायत की थी, उनकी शिकायत पर एक्शन लिया गया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, DC विश्राम कुमार मीणा ने सभी विभाग के अधिकारियों को बैठक में समय रहते और एजेंडे की पूरी तैयारी के साथ पहुंचने के ऑर्डर दिए हैं।