Haryana: हरियाणा HAU में कुलपति का विरोध, छात्रों ने भाषण का किया बहिष्कार
Feb 10, 2026, 12:43 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हिसार जिले की चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति का आज मंगलवार को युवा उत्सव के कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के छात्रों ने भाषण का बहिष्कार कर दिया और काले कपड़े पहनकर पोस्टर लहराए। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान छात्रों ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी भी की।
मिली जानकारी के अनुसार, खास बात यह रही कुलपति भाषण के दौरान सिर झुकाए रहे और छात्रों की तरफ देखा तक नही। छात्रों ने पोस्टर लहराकर छात्राओं पर शोषण, छात्रों पर लाठीचार्ज, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की बहाली, विद्यार्थीयों पर दर्ज फर्जी केस, डिविजनल कमिश्नर की रिपोर्ट लागू न होने जैसी कई मांगों को उठाया। जानकारी के मुताबिक, छात्रों ने वी वांट जस्टिस के नारे भी लगाए। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इस बारे में HAU के कुलपति BR काम्बोज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरा ईवेंट शानदार रहा है। बच्चे पॉजिटिव एनर्जी के साथ लगे हुए हैं। कुछ लोग हैं जो कैंपस के माहौल को लगातार बिगाड़ने का प्रयास लगातार करते हैं मगर हम अपना काम कर रहे हैं।
