Haryana: हरियाणा सरकार का पेंशनरों को बड़ा तोहफा, 13 कैटेगरी की पेंशन में हुई बढ़ोतरी
मिली जानकारी के अनुसार, CM सैनी के निर्देश पर सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की ओर से इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। अभी तक 9 कैटेगरी की पेंशनों में 3000 रुपए हर महीने लाभार्थियों को दिए जा रहे थे, लेकिन अब सरकार की ओर से 200 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 3200 रुपए महीने दिए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, इस कैटेगरी में लाडली सोशल सिक्योरिटी पेंशन स्कीम, पेंशन टू डिफरेंटली एबिल्ड पर्सन, विडो पेंशन जैसी स्कीम शामिल हैं। CM ने अधिकारियों को ये बढ़ी हुई पेंशन दो दिनों के भीतर जारी करने के निर्देश दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि पेंशन को लेकर कल CM सैनी ने एक इमरजेंसी मीटिंग की थी, जिसमें सेवा विभाग के 3 सीनियर अधिकारी और पेंशन से जुड़े 11 अन्य अधिकारियों को भी बुलाया गया था।
जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि जब तक वेरिफिकेशन का काम पूरा नहीं हो जाए तब तक किसी भी पेंशन होल्ड नहीं की जाए। सबकी पेंशन जारी की जाए। अब इसके एक दिन बाद ही पेंशन में बढ़ोतरी कर दी गई।

