Haryana : हरियाणा सरकार ने 4 वरिष्ठ डॉक्टर किए सस्पेंड, जानें क्या है वजह?
आपको बता दें कि उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है उसमें सोनीपत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पुरखास में तैनात एस. एम.ओ. डा. टीना आनंद, यमुनानगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रादौर में तैनात एस.एम.ओ. डा. विजय परमार, रोहतक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिड़ी में तैनात एस. एम.ओ. डा. सतपाल तथा नारनौल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहलांग में तैनात चिकित्सा अधिकारी डा. प्रभा शामिल हैं।
निलंबन अवधि दौरान इन सभी अधिकारियों को क्रमशः रोहतक, अंबाला, झज्जर और रेवाड़ी के सिविल सर्जन कार्यालयों से संबद्ध किया गया है। सरकार ने इन अधिकारियों के खिलाफ हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम-7 के तहत विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि लिंगानुपात सुधार से संबंधित उपायों की प्रभावी निगरानी और क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में विफलता तथा खराब प्रदर्शन के चलते यह सख्त कार्रवाई की गई है।
