Haryana : हरियाणा सरकार ने LPG किल्लत को लेकर किया बड़ा खुलासा...सच जानकर चौंक जाएंगे आप! 

 
Haryana Government Makes Major Revelation Regarding LPG Shortage
Haryana : हरियाणा में LPG गैस के लिए मची मारामारी के बीच सरकार ने साफ किया है कि प्रदेश में घरेलू और वाणिज्यिक दोनों तरह के सिलिंडरों की भरपूर उपलब्धता है। 17 मार्च 2026 को राज्यभर में 14.2 किलो के 2 लाख 26 हजार 162 घरेलू गैस सिलिंडरों की सप्लाई की गई जबकि बॉटलिंग प्लांट्स पर 11 लाख 39 हजार 787 सिलिंडरों का स्टॉक (भंडार) मौजूद है। इसी तरह 19 किलो के 1422 वाणिज्यिक सिलिंडरों की सप्लाई की गई और उनका स्टॉक भी 1 लाख 90 हजार 88 तक पहुंच गया है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने बुधवार को चंडीगढ़ में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी प्रमुख तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक कर राज्य में स्थिति की समीक्षा की। बैठक में खासतौर पर युद्ध जैसे हालात के बीच गैस आपूर्ति प्रभावित होने की फैल रही अफवाहों पर चर्चा की गई।

मंत्री ने कहा कि आंकड़ों के आधार पर कहा कि प्रदेश में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। राज्य में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से 9 मार्च को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य ने आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को मजबूत किया है। सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि अस्पताल, शिक्षण संस्थान और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को वाणिज्य सिलिंडर प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाए।

सामान्य उपभोक्ताओं के लिए वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। राज्य में 600 से अधिक गैस वितरकों का नेटवर्क सक्रिय है जो रोजाना लाखों सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है।