Haryana: हरियाणा को मिले 6 नए IAS अधिकारी, सरकार ने जारी किया ये आदेश
मिली जानकारी के अनुसार, खास बात यह है कि इनमें से दो कैंडिडेट हरियाणा के रहने वाले हैं, जबकि बाकी चार उम्मीदवार दूसरे राज्यों से हैं। वहीं हरियाणा की हर्षिता गोयल ने UPSC 2024 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की, लेकिन उन्हें हरियाणा कैडर नहीं मिला। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, हर्षिता हिसार की रहने वाली हैं, लेकिन उनके पिता के साथ बचपन में गुजरात शिफ्ट होने और पढ़ाई वहीं करने के कारण उन्हें गुजरात कैडर आवंटित किया गया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, पेशे से वह चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं और बीकॉम ग्रेजुएट भी। हर्षिता ने UPSC के लिए अब तक दो बार प्रयास किया था, और तीसरे अटेंप्ट में उन्होंने न सिर्फ परीक्षा क्रैक की, बल्कि AIR-2 भी हासिल की। Haryana News
केंद्र ने मांगी थी लिस्ट
जानकारी के मुताबिक, मई में केंद्र के DOPT विभाग ने हरियाणा समेत सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा था, जिसमें नव चयनित IAS अधिकारियों के लिए प्रत्येक राज्य में कितनी रिक्तियां हैं, उनकी श्रेणी (इनसाइडर-आउटसाइडर) और जाति विवरण मांगा गया था। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा कैडर के लिए कुल 6 रिक्तियां थीं। इनमें से 4 आउटसाइडर यानी बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों के लिए थीं। जिनमें 3 EWS (अनारक्षित) और 1 SC (अनुसूचित जाति) केटेगरी का था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, बाकी 2 इनसाइडर, यानी हरियाणा के मूल निवासियों के लिए थे। इनमें से 1 OBC और 1 ST (अनुसूचित जनजाति) का पद था। चूंकि हरियाणा में ST के लिए आरक्षण नहीं है, इसलिए इस बार इनसाइडर ST की रिक्ति को इनसाइडर OBC के लिए बदल दिया गया। Haryana News

हरियाणा को मिले नए IAS अधिकारी Haryana News
मुस्कान श्रीवास्तव- उत्तरप्रदेश निवासी, सामान्य वर्ग, UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में देश में 36वीं रैंक हासिल की।
शिवानी पंचाल- हरियाणा के पानीपत की रहने वाली, OBC वर्ग की हैं लेकिन जनरल मेरिट में शामिल हैं, देश में 53वीं रैंक हासिल की।
विशाल सिंह- दिल्ली निवासी, सामान्य वर्ग, देश में 56वीं रैंक हासिल की।
अमितेज पंगते- उत्तराखंड निवासी, ST वर्ग, देश में 222वीं रैंक, हरियाणा कैडर में शामिल।
सोहम शैलेन्द्र- दिल्ली निवासी, SC वर्ग, देश में 235वीं रैंक।
विवेक यादव- हरियाणा के मूल निवासी, ओबीसी, देश में 272वीं रैंक।
