Haryana: हरियाणा के CM का 'नए साल पर बड़ा तोहफा', इन 2 परियोजनाओं को दी मंजूरी 

 
Haryana: हरियाणा के CM का 'नए साल पर बड़ा तोहफा', इन 2 परियोजनाओं को दी मंजूरी 
Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। पंचकूला मैट्रोपॉलिटन डिवैल्पमैंट अथॉरिटी (PMDA) ने पंचकूला शहरवासियों को 'नए साल का तोहफा' देते हुए 2 बड़ी परियोजनाएं शुरू करने की घोषणा की है। 

जानकारी के मुताबिक, इन परियोजनाओं में घग्गर पुल और सैक्टर-3/21 रोड पर गोल्फ जलधारा सौंदर्या करण क्लब के पास घग्गर नदी पर परियोजनाएं मंजूर पुल का निर्माण (अनुमानित लागत 32.50 करोड़ रुपए) तथा पंचकूला शहर से गुजरने वाली 2 जल धाराओं का सौंदयीकरण (अनुमानित लागत 95.42 करोड़ रुपए) शामिल है। 

मिली जानकारी के अनुसार, इनमें माता मनसा देवी मंदिर से राजीव-इंदिरा कालोनी होते हुए पंजाब सीमा तक (लंबाई 5.60 कि.मी.) और सैक्टर-1 से इंडस्ट्रीयल - एरिया होते हुए पंजाब सीमा तक सिंह नाला चौ (लंबाई 5.30 कि.मी.) की जलधाराएं शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, PMDA के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों कार्यों के टैंडरों को CM सैनी की अध्यक्षता में आयोजित 'हाई-पावर्ड परचेज कमेटी' की बैठक में स्वीकृति दी गई। ये परियोजनाएं पंचकूला के निवासियों और विभिन्न रैजीडैंट वैल्फेयर एसोसिएशनों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप मंजूर की गई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से PMDA के सी.ई.ओ. के.एम. पांडुरंग के व्यक्तिगत हस्तक्षेप से इन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।