Haryana: हरियाणा के BJP नेता से भी सालासर मंदिर में मारपीट, सोशल मीडिया लिखी ऐसी पोस्ट
Apr 9, 2026, 13:34 IST
Naya Haryana: राजस्थान के चुरू जिले में स्थित सालासर धाम मंदिर में हिसार के परिवार से मारपीट का मामला अब बढ़ता ही जा रहा है, इसमे अब नई कंट्रोवर्सी हो रही है। जानकारी के मुताबिक, आज मामले में हिसार के PSD संस्था पड़ाव चौक के प्रांगण में व्यापारी संगठनों ने पंचायत बुलाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यमुनानगर के BJP नेता जतिश शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर हिसार के परिवार का समर्थन किया है। जतिन शर्मा ने बताया कि मेरे साथ भी मंदिर के बाउंसरों ने गलत व्यवहार किया। वीडियो कॉल करने पर उनके हाथ पर डंडा मारा गया। वहां बाउंसर मारपीट पर उतारू रहते हैं। पुजारियों का व्यवहार भी आमजन के लिए ठीक नहीं रहता। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, BJP नेता ने बताया कि वह पहली बार सालासर मंदिर गए थे, मगर मंदिर का सिस्टम पूरी तरह करप्ट है और वहां VIP कल्चर हावी है, जो पैसा देगा, उसके लिए सब कुछ होगा। BJP नेता ने कन्हैया मित्तल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह उन परिवारों व लोगों के साथ भी मंदिर जाएंगे। जिनके साथ बाउंसर व पुजारी अब तक गलत करते आए हैं।

