Haryana : हरियाणा ACB का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार
60,000 रुपये मांगी थी रिश्वत
मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 20.01.2026 को ब्यूरो, पंचकूला को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके अस्पताल के लिए सी.टी.ई. (Consent to Establish) सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, यमुनानगर में तैनात सहायक अधिकारी दिव्या जोशी द्वारा 60,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। बाद में यह सौदा 35,000 रुपये में तय हुआ।
समझौते के तहत 5,000 रुपये की राशि पहले ही अनुबंधित डाटा एंट्री ऑपरेटर मनदीप कुमार के माध्यम से प्राप्त कर ली गई थी। शेष 30,000 रुपये की नकद रिश्वत लेते हुए दिव्या जोशी को शिकायतकर्ता से रंगे हाथों दिनांक 20.01.2026 को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में अभियोग संख्या 01 दिनांक 20.01.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला में दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
