हरियाणा ने आईएएस अधिकारी शालीन की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंपी
Aug 11, 2026, 17:59 IST
चंडीगढ़, 11 अगस्त-हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से केन्द्र सरकार को सौंप दी हैं। गौरतलब है कि उन्हें दिल्ली स्थित निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग में निदेशक नियुक्त किया गया है। डॉ. शालीन वर्तमान में हरियाणा राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक थे।
