Haryana: गुरुग्राम पुलिस द्वारा 40 करोड़ रुपयों की साईबर ठगी का खुलासा, 10 आरोपी किए गिरफ्तार 

 
Haryana: गुरुग्राम पुलिस द्वारा 40 करोड़ रुपयों की साईबर ठगी का खुलासा, 10 आरोपी किए गिरफ्तार 
गुरुग्राम 18 मार्च 2026: श्री विकास अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के कुशल मार्गदर्शन में गुरुग्राम पुलिस द्वारा साईबर अपराधियों पर नियमित रूप से प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न राज्यों में फैले संगठित साईबर ठगी गिरोह के 10 आरोपियों/साईबर ठगों को गिरफ्तार/अरेस्ट करने का महत्वपूर्ण खुलासा किया है। I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre) से उपरोक्त आरोपियों से बरामद किए गए उपकरणों का अवलोकन कराने पर, इन आरोपियों के खिलाफ पूरे भारत में 3571 से अधिक शिकायतें, 96 दर्ज अभियोग, तथा लगभग 40 करोड़ रुपयों की ऑनलाईन ठगी सामने आई है।

▪️इस महत्वपूर्ण कार्यवाही का नेतृत्व श्री प्रियांशु दीवान HPS, सहायक पुलिस आयुक्त, साईबर अपराध, गुरुग्राम द्वारा किया गया और पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम व दक्षिण की टीमों के लगातार प्रयासों के बाद इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है।

▪️ठगी करने के तरीके: गुरुग्राम पुलिस द्वारा  गिरफ्तार किए गए आरोपी मुख्यतः  इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, लोन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, साइबर स्लेवरी & क्रेडिट कार्ड से संबंधित फ्रॉड इत्यादि प्रकार की साईबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। 

▪️आरोपियों से बरामदी व खुलाशा: आरोपियों के कब्जा से पुलिस टीमों द्वारा  कुल 4 लाख रूपए, 11 मोबाईल फोन्स व 02 सिम कार्ड्स बरामद किए गए हैं,  आरोपियों के मोबाईल फोन I4C द्वारा विश्लेषण/जांच करने पर पता चला कि इनके खिलाफ पूरे देश में कुल 3571 शिकायतें, 96 अभियोग अंकित है, जिनमें से जिला गुरुग्राम (हरियाणा) में 12 अभियोग (साईबर अपराध थाना दक्षिण में 04 अभियोग व साईबर अपराध थाना मानेसर में 02 अभियोग) अंकित है। आरोपियों द्वारा इन मामलों में कुल 40 करोड़ रुपयों की ठगी की गई थी।

▪️गुरुग्राम पुलिस की अपील: गुरुग्राम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि—किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉल, व्हाट्सऐप, या सोशल मीडिया मैसेज पर विश्वास न करें। स्वयं को CBI, Police, NCB बताकर “Digital Arrest” करने वाले ठगों से सावधान रहें। निवेश या ट्रेडिंग के नाम पर भेजे गए लिंक व एप्स से दूर रहें। 

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत National Cyber Helpline 1930 पर दर्ज कराएं। “साईबर अपराधों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस निरंतर व्यापक व तकनीकी जांच कर रही है। साईबर ठगी में लिप्त हर आरोपी को चिन्हित करके उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”