हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, अब सरकारी अस्पतालों में मिलेगी प्राइवेट जैसी सुविधाएं

चंडीगढ़:हरियाणा सरकार लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करने के प्रयास में है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा के जनस्वास्थ्य ढांचे को एक बड़ी मजबूती देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंबाला नागरिक अस्पताल में अत्याधुनिक पैट और स्पेक्ट सुविधाएं शुरू करने को औपचारिक मंजूरी दे दी है
 
 हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, अब सरकारी अस्पतालों में मिलेगी प्राइवेट जैसी सुविधाएं

 चंडीगढ़: हरियाणा सरकार लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करने के प्रयास में है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा के जनस्वास्थ्य ढांचे को एक बड़ी मजबूती देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंबाला नागरिक अस्पताल में अत्याधुनिक पैट और स्पेक्ट सुविधाएं शुरू करने को औपचारिक मंजूरी दे दी है। 

सरकारी अस्पतालों में भी सुपर स्पेशलिस्ट सुविधाएं 

इस अपग्रेडेशन के बाद सरकारी अस्पताल भी सुपर-स्पेशिएलिटी निजी अस्पतालों की तर्ज पर उच्च स्तरीय डायग्नोस्टिक सेवाएं देने में सक्षम हो सकेंगे। इस न्यूक्लियर मेडीसिन सुविधा की शुरूआत से अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों, विशेषकर कैंसर, न्यूरोलॉजिकल (मस्तिष्क संबंधी) और हृदय रोगों से पीडित लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।  पेट और स्पेक्ट जैसी उन्नत तकनीकें शरीर के भीतर कोशिकीय गतिविधियों और रक्त प्रवाह की सटीक मैपिंग करती हैं, जिससे डाक्टरों को ट्यूमर और अन्य गंभीर विकृतियों का बेहद शुरूआती चरणों में पता लगाने में मदद मिलती है।

अत्याधुनिक हेल्थ सेंटर के निर्माण को हरी झंडी

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि नांगल चौधरी क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार ने लगभग 11.65 करोड़ रुपए की लागत से एक नए और अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के निर्माण को हरी झंडी दे दी है तथा इस परियोजना के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।