हरियाणा सरकार का अध्यापकों को बड़ा तोहफा, अब इतनी मिलेगी सैलरी ?
मिली जानकारी के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बढ़ाए गए मानदेय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विभाग के मुताबिक पहली जुलाई 2025 से बढ़ा हुआ मानदेय प्रभावी माना जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अब JBT अतिथि अध्यापकों का कुल मानदेय बढक़र 36 हजार 700 रुपये प्रतिमाह हो जाएगा, जबकि PGT गेस्ट टीचर्स को अब 49 हजार 400 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इससे पहले JBT शिक्षकों को 35 हजार 920 रुपये और PGT शिक्षकों को 48 हजार 320 रुपये दिए जा रहे थे। शिक्षा विभाग ने यह बढ़ोतरी बेस रेट पर 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के आधार पर लागू की है। आदेशों के मुताबिक JBT के 26 हजार रुपये के बेस रेट पर तीन प्रतिशत के हिसाब से 780 रुपये की बढ़ोतरी की है। PGT के 36 हजार रुपये के बेस रेट पर 1080 रुपये की वृद्धि की गई है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, विभागीय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अतिथि अध्यापकों का वेतन संशोधित दरों के अनुसार जारी किया जाए। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार 1 जनवरी 2025 से पहले चरण में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी लागू की गई थी।
