हरियाणा में 5 हजार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, जल्द जारी होगा भर्ती कैलेंडर
मिली जानकारी के अनुसार, आयोग HCS के 102 पदों आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों में लगा हुआ है ऐसे में अब वार्षिक कैलेंडर में देरी होगी। Haryana News
5 हजार नौकरियां
जानकारी के मुताबिक, उम्मीदवारों को मई या जून तक इंतजार करना पड़ सकता है। आयोग द्वारा 7 जिलों में परीक्षा आयोजन कराने का फैसला लिया गया है और उनके नाम भी निर्धारित कर दिए हैं। आयोग की तरफ से ए और बी ग्रेड के पदों के लिए भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी करना था। इसके साथ ही, वार्षिक परीक्षाओं के लिए विस्तृत कार्य योजना भी निर्धारित होनी थी। आयोग की तैयारियों की बात करें तो HCS और अन्य 102 पदों के लिए 26 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। Haryana News
भर्ती कैलेंडर
मिली जानकारी के अनुसार, 27 से 29 जून तक मुख्य परीक्षा आयोजित होंगी। आयोग के मुताबिक, अभी तक जून महीने तक इस बड़ी परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित है। अगस्त या आगामी माह सितंबर तक संबंधित भर्ती के लिए इंटरव्यू प्रस्तावित है। आयोग की तरफ से 7 जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, यमुना नगर व पंचकूला में परीक्षा आयोजित की जाएगी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, ऐसे में आयोग द्वारा मई या जून के अंत में ही विस्तृत कार्यक्रम योजना और वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाएगा। आयोग के अध्यक्ष आलोक वर्मा का कहना है कि HCS व अन्य पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा पारदर्शिता और निष्पक्षता से आयोजन कराई जाएगी।
