हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल पर चला हंटर, सरकार ने लगाया 6 महीने का प्रतिबंध

 
हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल पर चला हंटर, सरकार ने लगाया 6 महीने का प्रतिबंध
 

हरियाणा सरकार ने गंभीर रूप से बीमार और अन्य रोगियों को स्वास्थ्य सेवाएंदेखभाल सेवाएं सुनिश्चित करने और जनसाधारण को निर्बाध आवश्यक चिकित्सा सेवाएं बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के चिकित्सकों को या किसी भी अन्य श्रेणी के अमले द्वारा आगामी 6 मास की अवधि के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्य करने वाले डॉक्टरों व अन्य श्रेणी के अमले द्वारा किसी भी प्रकार की हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया है।

 

हरियाणा सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के राजनैतिक शाखा द्वारा जारी इस आशय के आदेशानुसार हरियाणा के राज्यपाल की संतुष्टि के बाद सरकार ने हरियाणा आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम 1974 की धारा 4(क) की उपधारा (1) के तहत यह आदेश जारी किए गए हैं और इन्हें 9 दिसंबर, 2025 को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित किया गया है।