हरियाणा में मानसून सीजन को लेकर सरकार अलर्ट, सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

 
हरियाणा में मानसून सीजन को लेकर सरकार अलर्ट, सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए हरियाणा की सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने प्रदेश में नालियों की सफाई, नदियों से गाद निकालने तथा अल्पकालिक बाढ़ राहत कार्यों की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ स्थिति समीक्षा बैठक की। जानकारी के मुताबिक, बैठक में विभिन्न जिलों में जल निकासी व्यवस्थाओं, संवेदनशील क्षेत्रों तथा बाढ़ संभावित इलाकों में चल रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

 मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानसून से पूर्व सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। Haryana News

गाद निकालने के निर्देश

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि नालियों की नियमित सफाई, नदियों एवं ड्रेनों से गाद निकालने के कार्य तथा अल्पकालिक बाढ़ राहत योजनाएं सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं। जलभराव और बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, HSDR की 57वीं बैठक का भी हवाला बैठक में यह भी बताया गया कि HSDR एवं FCB की 57वीं बैठक में संबंधित कार्यों को अनुमोदित किया जा चुका है, जिसके बाद विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कदम उठा रही है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।