Haryana News: हरियाणा सरकार का कुम्हारों को बड़ा तोहफा, फ्री में मिलेगी पांच एकड़ तक जमीन, इन जिलों में दिए जाएंगे सर्टिफिकेट

Haryana News: हरियाणा में कुम्हार यानी प्रजापति समुदाय के लोगों के लिए अच्छी खबर है। सैनी सरकार की ओर से कुम्हारों के परिवारों को पंचायती जमीन पर बर्तन बनाने अनुमति मिल गई है। इसके लिए 13 अगस्त को सीएम सैनी खुद कुरुक्षेत्र में एक राज्य स्तरीय समारोह में कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और यमुनानगर जिलों के पात्र परिवारों को ‘पात्रता प्रमाण पत्र’ बांटेंगे। मुख्यमंत्री के अलावा राज्य सरकार के कई मंत्री और सांसद भी प्रदेश के कई जिलों में प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। आइए जानते हैं कि कौन-कौन कहां पर कार्यक्रम में शामिल होगा।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और कृषि तथा किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी मुख्यमंत्री के साथ कुरुक्षेत्र में मौजूद रहेंगे। वहीं ऊर्जा मंत्री अनिल विज अम्बाला, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह गुरुग्राम, विद्यालय शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा पानीपत, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल फरीदाबाद, सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा रोहतक, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा हिसार, सामाजिक न्याय अधिकारिता (सेवा) मंत्री कृष्ण बेदी फतेहाबाद, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी भिवानी और स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव जिला महेन्द्रगढ़ में कुम्हारों को पात्रता प्रमाण पत्र बांटेंगी।
इन जिलों में भी दिए जाएंगे पात्रता प्रमाण पत्र
इसी तरह से खाद्य, विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढ़ा जिला जींद, राज्यमंत्री राजेश नागर झज्जर, युवा मंत्री गौरव गौतम पलवल, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी नूंह, श्रीमती रेखा शर्मा पंचकूला, कार्तिकेय शर्मा रेवाड़ी, सुभाष बराला सिरसा, लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह चरखी दादरी और सांसद नवीन जिंदल सोनीपत में कुम्हारों को पात्रता प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
कुम्हारों को मिलेगी पांच-पांच एकड़ तक जमीन
बताया जा रहा है कि जिस भी गांव में जमीन चिह्नित की गई है, उनमें पांच एकड़ जमीन रहेगी तो पंचायती ही, लेकिन इस पर कब्जा पात्र परिवारों मिल सकेगा। कुम्हारों के ये परिवार इस जमीन पर मिट्टी के बर्तन बनाने का अपना काम कर सकेंगे।