Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम से होगी पढ़ाई
Haryana News: हरियाणा में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई शुरू होगी। यह वे स्कूल हैं, जो हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से मान्यता प्राप्त हैं। जल्द ही यह तय किया जाएगा कि कितने स्कूलों में यह पढ़ाई शुरू की जाएगी। अभी तक हरियाणा के 500 सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई कराई जा रही है, लेकिन ये CBSC से मान्यता प्राप्त हैं
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम अब राज्य सरकार की ओर से वोकल फॉर लोकल के तहत जैविक खेती, बागवानी और फ्लोरीकल्चर सब्जेक्ट्स को भी शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पहले यह प्रदेश के हर जिले के एक स्कूल से शुरू होगी। खबरों की मानें, तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्कूल शिक्षा विभाग की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें बजट घोषणाओं, गुणवत्ता संबंधी मुद्दों और विभागीय पहलों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान विभाग की ओर से मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष रोडमैप पेश किया गया है।
34-ए क तहत होंगे सरकारी स्कूलों में एडमिशन
खबर की मानें, तो विभाग की योजना है कि अब 134-ए के तहत निजी स्कूलों में होने वाले एडमिशन अब सरकारी स्कूलों में कराने की योजना बनाई गई, क्योंकि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा शुरू हो चुकी है। यही नहीं स्कूलों में सुविधाएं भी बढ़ाई गई हैं। आगामी समय में तैयारी यही है कि 134-ए के तहत होने वाले एडमिशन सरकारी स्कूलों में ही कराए जाएंगे।
