हरियाणा सरकार ने बुलाई अहम बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
Updated: Aug 9, 2026, 10:45 IST
हरियाणा सरकार ने मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। ये बैठक 13 अगस्त को हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में होगी। गुरुवार को होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ अन्य सभी मंत्री शामिल होंगे।
ये बैठक 13 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे बुलाई गई है। इसको लेकर आदेश भी जारी हो गए है। इस बैठक में मानसून सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है। सत्र की तैयारियां चल रही हैं। अगस्त के आखिरी सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में मानसून सत्र शुरू होने की संभावना है।
13 अगस्त को होगी मंत्रिपरिषद की बैठक

