मोहन लाल बड़ौली ने दी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बधाई
चंडीगढ़, 8 अक्तूबर–हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली ने आज राई हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से भेंट कर प्रदेश की मौजूदा सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्री मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उस समय संगठन और सरकार के बीच बेहतरीन तालमेल का परिणाम हरियाणा की जनता के विश्वास के रूप में सामने आया। गौरतलब है कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव का परिणाम 8 अक्तूबर को घोषित हुआ था।
उन्होंने कहा कि यह जनविश्वास ,जनसेवा, सुशासन और हरियाणा के निरंतर विकास के लिए और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ हर वर्ग के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
