Haryana: हरियाणा के इन प्राइवेट बैंकों में बंद होंगे सरकारी खाते, सरकार का बड़ा फैसला, जाने वजह ?

 
 Haryana: हरियाणा के इन प्राइवेट बैंकों में बंद होंगे सरकारी खाते, सरकार का बड़ा फैसला, जाने वजह ?
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने दो प्राइवेट बैंक में संचालित सभी सरकारी खातों को बंद करने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, सभी विभागों और बोर्ड-निगमों को इन बैंकों में जमा राशि निकालकर खाते बंद करने के लिए निर्देशित किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, अब केवल राष्ट्रीयकृत बैंकों में ही खाते खोले जा सकेंगे। प्राइवेट बैंकों में खाता खोलना भी पड़ा तो पहले ठोस कारण बताते हुए वित्त विभाग से मंजूरी लेनी पड़ेगी। IDFC फर्स्ट बैंक और AU Small फाइनेंस बैंक को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक सरकारी कामकाज से हटा दिया गया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्ष, उपायुक्तों, बोर्ड-निगमों और सरकारी कंपनियों व स्वायत्त निकायों के प्रबंध निदेशक, मुख्य प्रशासक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार और मंडलायुक्तों को निर्देश जारी कर दिया है। विभागीय योजनाओं-परियोजनाओं और कार्यक्रमों के लिए बैंक खाते खोलने की स्वीकृति देने के लिए प्रशासनिक सचिवों को अधिकृत किया गया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, अगर कोई विभाग राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता नहीं खोलकर निजी बैंकों से लेन-देन करना चाहता है तो उसे इसका कारण और प्रस्तावित खाते/योजना का पूरा विवरण देना होगा। वित्त विभाग की मंजूरी के बिना निजी बैंक में खोला गया कोई भी खाता अनियमित माना जाएगा और उसे तत्काल बंद कर दिया जाएगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, आदेश का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों पर प्रशासनिक और वित्तीय कार्रवाई की जाएगी। IDFC फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक सरकारी कामकाज से हटा दिया गया है।