Haryana: वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, दिल्ली से कटड़ा के लिए शुरू हुई हरियाणा रोडवेज की स्पेशल बस सेवा

 
Haryana: वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, दिल्ली से कटड़ा के लिए शुरू हुई हरियाणा रोडवेज की स्पेशल बस सेवा

 

वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा राज्य परिवहन Delhi डिपो द्वारा कटड़ा के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू की गई है। दिल्ली से रात्रि के समय कटड़ा माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ये बस सेवा शुरू की गई है। बस दिल्ली कश्मीरी गेट से रात्रि  10:30 बजे चलती है और सुबह 10:30 तक कटड़ा वैष्णो देवी पहुंचती है।

बस की समय सारणी निम्न प्रकार से है -:

हरियाणा रोडवेज की ये बस दिल्ली से जालन्धर होते हुए कटड़ा पहुंचेगी। वाया अम्बाला, लुधियाना-बायपास, पठानकोट, जम्मू। दिल्ली से कटड़ा तक बस का किराया 900 रुपये तय किया गया है।

देखें टाइमिंग और रूट

दिल्ली से रात्रि 10:30 बजे 
पानीपत से रात्रि 12:00 बजे 
अम्बाला से रात्रि 1:30 बजे 
जालन्धर से सुबह 5:00 बजे 
कटड़ा आगमन 10:30 बजे तक 


वापसी समय 
कटड़ा(अम्बिका चौक) से शाम 5:30 बजे
जम्मू से शाम 6:45-7:00 बजे 
जालन्धर से रात्रि 1:00 बजे 
अम्बाला से सुबह 4:30 बजे 
पानीपत से सुबह 5:00 बजे
दिल्ली आगमन सुबह 6:30 बजे तक