Haryana: हरियाणा में 32 लाख परिवारों के लिए खुशखबरी, अब नहीं देना पड़ेगा बच्चों की फीस का पैसा!

 
Haryana: हरियाणा में 32 लाख परिवारों के लिए खुशखबरी, अब नहीं देना पड़ेगा बच्चों की फीस का पैसा!
Haryana: हरियाणा में 32 लाख परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में चिराग योजना की सीमा को बढ़ाकर सरकार ने 8 लाख रुपए कर दिया है। जिससे प्रदेश के करीब 32 लाख परिवारों को फायदा मिलने वाला है। जानकारी के मुताबिक, प्राइमरी एजुकेशन डिपार्टमेंट ने सभी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर (DEO) और प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर (DEEO) को एक लेटर भी जारी कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, योजना में पहले एक साल में 1.80 लाख रुपए इनकम वाली फैमिली आती थी। इसमें प्रदेश सरकार सेकेंड क्लॉस से लेकर 12वीं तक के स्टूडेंट की फीस का भुगतान करती है। जिसमें फीस के रुपए सीधे स्कूलों को दिए जाते हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसमें शामिल होने के लिए स्टूडेंट के साथ पेरेंट्स भी Registration कर सकते हैं। अगर स्कूल में तय सीट से ज्यादा Registration रहे तो लकी ड्रा के माध्यम से Admission दिया जाएगा। वहीं स्कूलों को 15 अप्रैल तक सारी प्रोसेस पूरी करनी होगी।

चिराग योजना

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश भर में गरीब बच्चों को चिराग योजना के तहत शिक्षा विभाग द्वारा प्राइवेट स्कूलों में Admission दिया जाता है। इस योजना से पहले ये Admission नियम-134A के तहत होते थे। सरकार ने नियम-134A खत्म कर चिराग योजना की शुरुआत की है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इस योजना में सरकार दूसरी कक्षा से लेकर पांचवीं तक के हर स्टूडेंट को 700 रुपए, कक्षा छठी से आठवीं तक 900 रुपए और कक्षा नौवीं से 12वीं तक के हर स्टूडेंट को 1100 रुपए प्रति माह फीस के रूप में प्राइवेट स्कूलों को देती है।

सीटों की डिटेल

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से इस योजना में शामिल बच्चों के लिए 15 फरवरी तक आवेदन मांगे हैं। इसके बाद स्कूलों को 1 से 15 अप्रैल के बीच Admission प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद योजना में शामिल बच्चों की तय फीस सरकार सीधे स्कूलों को भेजेगी। Haryana News

Admission 16 अप्रैल से

जानकारी के मुताबिक, अगर Admission के बाद कोई सीट खाली बच जाती है (वेटिंग सीट), तो उस पर Admission 16 से 30 अप्रैल तक किए जाएंगे। इसके बाद स्कूलों को डिपार्टमेंट के पोर्टल पर 30 अप्रैल तक स्टूडेंट की डिटेल भरनी जरूरी है।