Haryana GK: हरियाणा में भी है ताजमहल, जानें कहां बना हुआ है?

Haryana GK: क्या आप जानते हैं कि हरियाणा में भी एक ताजमहल है। इसे दारा शिकोह ने बनवाया था। यह शेख चिली की मृत्यु के बाद बनवाया गया था। यह एक मकबरा है और जिसे हरियाणा का ताजमहल भी कहा जाता है। यह ताजमहल कुरुक्षेत्र में स्थित है।
यह मकबरा देश के प्रमुख राष्ट्रीय स्मारकों में से एक है। बताया जाता है कि इस मकबरे में फारसी प्रभावित वास्तुकला और संगमरमर का उपयोग किया गया है। जिसके चलते इसकी तुलना अक्सर ताजमहल के साथ की जाती है।
इसका निर्माण 1650 ईस्वी में दाराशिकोह की ओर से प्रसिद्ध सूफी संत शेख चिली की याद में करवाया गया था। इसे शेख चिली के मकबरे के नाम से भी जाना जाता है। शेख चिली राजकुमार दारा शिकोह का आध्यात्मिक गुरु था।
दारा शिकोह, सम्राट शाहजहां का सबसे बड़ा पुत्र था, जो अपने भाई औरंगजेब के खिलाफ उत्तराधिकार का युद्ध हारने के बाद मारा गया था ।