Haryana GK: हरियाणा में प्रोफेसर अशीम घोष ने सोमवार को प्रदेश के 19वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली है। उन्हें चंडीगढ़ स्थित राजभवन में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने शपथ दिलाई। घोष ने अपनी शपथ का भाषण अंग्रेजी में पढ़ा। आइए जानते हैं कि हरियाणा में सबसे पहले राज्यपाल कौन थे। पंजाब से अलग होकर एक नवंबर 1966 में जब हरियाणा बना था, तो उस समय हरियाणा में कितने जिले थे।
सवाल - हरियाणा के प्रथम राज्यापाल कौन थे
उत्तर - धरम वीरा
सवाल - हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री कौन थे
उत्तर- हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री भजन लाल बिश्नोई थे, वह हरियाणा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने 11 साल और 10 महीने करीब (4317 दिन) तक मुख्यमंत्री का पद संभाला था।
सवाल - हरियाणा पंजाब से अलग कब हुआ ?
उत्तर - 1 नवंबर 1966
सवाल - हरियाणा जब पंजाब से अलग हुआ तो कितने जिले थे
उत्तर प्रदेश- हरियाणा जिस समय पंजाब से अलग हुआ। उस वक्त केवल सात जिले थे। इन जिलों में जींद हिसार, रोहतक महेंद्रगढ़ , गुड़गांव , करनाल और अंबाला शामिल है।
सवाल - हरियाणा पंजाब से अलग क्यों हुआ ?
उत्तर - पंजाबी भाषी लोगों ने एक अलग राज्य की मांग की थी और पंजाबी सूबा आंदोलन शुरू कर दिया था। इस आंदोलन के बाद ही भारत सरकार ने पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 को पारित किया था। जिसके तहत पंजाब को तीन हिस्सों में बांटा गया था। पंजाबी भाषी क्षेत्र पंजाब बना रहा, वहीं हिंदी भाषी क्षेत्र को हरियाणा बनाया और कुछ पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल प्रदेश बनाए गए.
सवाल -हरियाणा दिवस कब मनाया जाता है
1 नवंबर 1966
