Haryana News : हरियाणा को मिले 137 नए चिकित्सा अधिकारी, स्टेशन आवंटित

इनके नियुक्ति पत्र राज्य के सभी सिविल सर्जनों को डाक से भेजे जा रहे हैं, वहां से वे अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त कर सकते हैं। पहले चरण में 561 चिकित्सा अधिकारियों को ड्यूटी आवंटित हो चुकी है।
 
Haryana gets 137 new medical officers

Haryana News : हरियाणा के अस्पतालों में अब मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश को रविवार को 137 नए चिकित्सा अधिकारी मिल गए है। इनकी स्टेशन आवंटन की अधिकारिक लिस्ट महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा जारी कर दी गई है। अब यह चिकित्सा अधिकारी आवंटित स्टेशन पर ज्वाइन कर सकते हैं।

 डाक से भेजे जा रहे नियुक्ति पत्र 

इनके नियुक्ति पत्र राज्य के सभी सिविल सर्जनों को डाक से भेजे जा रहे हैं, वहां से वे अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त कर सकते हैं। पहले चरण में 561 चिकित्सा अधिकारियों को ड्यूटी आवंटित हो चुकी है।

तीन माह से थे स्टेशन आवंटित होने का इंतजार 

आपको बता दें कि दूसरे चरण में इन 137 चिकित्सा अधिकारियों ने 21 अप्रैल 2025 को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लिया था। लगभग तीन माह से इन्हें स्टेशन आवंटित होने का इंतजार था। मालूम हो कि प्रदेश में चिकित्सा अधिकारियों के कुल खाली 777 पदों पर भर्ती प्रक्रिया साल 2024 में शुरू की गई थी, जिसकी परीक्षा एक दिसंबर 2024 को हुई थी। परीक्षा परिणाम 15 फरवरी 2025 को जारी किया गया था।

58 डॉक्टरों के डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन 21 को 

हरियाणा में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया के तीसरे चरण में 58 डॉक्टरों के दस्तावेजों के सत्यापन की तिथि 21 जुलाई निर्धारित की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इन डॉक्टरों को 21 जुलाई को पंचकूला स्थित मुख्यालय में सुबह 10 बजे बुलाया है। यहां इनके दस्तावेजों और अन्य निर्धारित मानकों की परख होगी।