Haryana: फर्जी फोन पे से नकली पेमेंट स्क्रीनशॉट भेजकर लाखों रुपये की ठगी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
▪️थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने वाले 01 आरोपी को दिनांक 25.02.2026 को डीएलएफ फेज-5, गुरुग्राम से काबू करने में सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान हिमांशु (उम्र-26 वर्ष, शिक्षा-एम.सी.ए) निवासी सोहना, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई है।
▪️पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी वर्तमान में माई फेम एप पर यू ट्यूब चैनल को प्रमोट करने का काम करता है। आरोपी ने युटयुब पर फोन पे की फेक एप्लिकेशन की वीडियो देखी जिसमें बताया गया था कि कैसे फोन पे की फेक एप्लिकेशन बना कर दुसरे व्यक्ति को रुपये भेजा हुआ दिखाई दिया जा सकता है। इसके बाद आरोपी ने अपने फोन में फोन पे की फेक एपलिकेशन को इंस्टाल कर ली थी। जिसमें केवल स्कैनर काम करता है बाकी सभी फिचर इनएक्टिव रहते है। इसके बाद इसने अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026 तक एक होटल में बुकिंग करके ठहरने के दौरान 16 झूठी ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट होटल मैनेजर के पास भेज कर लगभग 06 लाख रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था।
▪️पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से वारदात में प्रयोग 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया व आरोपी को आज दिनांक 26.02.2026 को माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अभियोग अनुसन्धानाधीन है।
