Haryana: हरियाणा के सिरसा में पूर्व सरपंच के भाई पर चली गोली, एक आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, गोली से पूर्व सरपंच का भाई बाल बाल बच गया। इसके बाद शोर मचाने के बाद परिजनों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। वहीं दो आरोपी स्कॉपियों छोड़ कर भाग गये। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चौपटा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूरा मामला ?
गांव कैंरावाली निवासी सुरेश कुमार पुत्र राम सिंह ने बताया कि रात्रि साढ़े 12 बजे गाड़ी में तीन व्यक्ति पहुंचे। इसके बाद घर का दरवाजा खटखटाया, इसके बाद जैसे ही पूर्व सरपंच के भाई दरवाजा खोला। जिसके बाद आदमपुर निवासी राजकुमार ने माखोसरानी का रास्ता पूछा और इसके बाद अचानक इसके बाद आरोपी ने पूर्व सरपंच के भाई गोली चला दी।
गोली से पूर्व सरपंच का भाई बाल-बाल बच गया। घर के सदस्यों ने शोर सुना। इसके बाद राजकुमार को पकड़ लिया। वहीं दो व्यक्ति पैदल भाग गये। बताया जा रहा है इस दौरान आदमपुर निवासी राजकुमार की पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया।
साथ की साथ ही पुलिस को इस बारे में सूचना दी। चौपटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल राजकुमार को चौपटा के CHC में दाखिल करवाया। जहां से उसे सिरसा रैैफर कर दिया। चौपटा थाना के ASI अशोक कुमार मामले की जांच कर रहे है।
