Haryana: हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता का निधन, दो बार रह चुके कैथल से विधायक
Feb 11, 2026, 12:07 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह मदान का 73 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, मदान कैथल से दो बार विधायक रह चुके है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात को वे नोएडा में एक पारिवारिक शादी में गए हुए थे, जहां रात करीब 2 बजे अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र के बेटे मानव मदान ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर को कैथल में प्रताप गेट स्थित कल्याण भूमि में किया जाएगा।
