Haryana First IIT: हरियाणा के इस गांव में बन सकता है प्रदेश का पहला IIT संस्थान, सरकार को भेजा गया 300 एकड़ जमीन का नक्शा

 
Haryana's first IIT institute can be built in this village

Haryana First IIT: हरियाणा के सिरसा जिले से एक बड़ी खबर आई है। खबरों की मानें, तो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) की स्थापना के लिए सिरसा जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। कहा जा रहा है कि सिरसा जिले के गांव मिठी सुरेरां ने 300 एकड़ जमीन का नक्शा बनाकर सरकार को भेज दिया है। यह पहली बार है जब किसी गांव ने IIT के लिए इतनी जमीन देने का प्रस्ताव दिया है। इसी के साथ जिले में प्रदेश का पहला IIT संस्थान 
बनने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

मीडिया रिपोर्टेंस के मुताबिक़,  यह प्रस्ताव जिला उपायुक्त ने प्रदेश सरकार को भेजा है। मिठी सुरेरां की ग्राम पंचायत ने इस पहल में पूरी सक्रियता दिखाई दे रही है। पंचायत के सदस्यों ने चंडीगढ़ में CM नायब सिंह सैनी से मिलकर भी इस मुद्दे पर चर्चा की थी। जिससे यह संदेश मिलता है कि सरकार भी  यहां पर इस परियोजना को लेकर रूचि ले रही है। अगर यह प्रस्ताव स्वीकार हो जाता है, तो यह सिरसा के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। 


अगर सिरसा में आईआईटी बनाया जाता है यह जिले के लिए दूसरी सबसे बड़ी सौगात होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पहले यहां एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी चल रहा है, जो स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का इस प्रोजेक्ट पर विशेष ध्यान है, जो इसकी सफलता की संभावना को और भी बढ़ा रहा है। वहीं आईआईटी जैसे संस्थान की स्थापना से न केवल शैक्षिक स्तर में सुधार होगा, बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी तेजी से आगे बढ़ेगा।