Haryana: हरियाणा में भीमसेना के प्रमुख पर फायरिंग, देर रात बदमाशों ने किया जानलेवा हमला
जानकारी के मुताबिक, वे गुरुग्राम से उत्तर प्रदेश के देवबंद गए थे। जहां उनकी कार पर हमला हुआ, जिससे कार के शीशे टूट गए। गोलीबारी के बाद सतपाल चोटिल होने के बाद बेहोश हो गए। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद उन्हें देवबंद के शिफा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जांच की गई। उसके बाद सरकारी अस्पताल में पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। उनके हाथ और गले पर कांच लगने के निशान लगे हैं। हालांकि, उन्हें गोली नहीं लगी। उधर, भीमसेना के समर्थकों ने देवबंद अस्पताल के बाहर रात में जुटना शुरू हो गए और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, बता दें कि सतपाल तंवर हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी के विवादित गाने को लेकर FIR करवाने पर चर्चा में आए थे। वहीं, उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस के गैंग की तरफ से भी धमकियां मिल चुकी हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, हमले के पीछे किसी संगठित गिरोह या व्यक्ति का नाम सामने नहीं आया है। फॉरेंसिक टीम ने कार के शीशे और आसपास के इलाके से सबूत जुटाए हैं। यूपी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
