Haryana: हरियाणा में व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सिर में लगी गोली
Feb 7, 2026, 21:42 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के रोहतक के गांव खिड़वाली में एक व्यापारी पर गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जानकारी के मुताबिक, इस हमले में गोली लगने से व्यापारी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए PGI के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान खिड़वाली निवासी 30 वर्षीय नवीन भंडर पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई। बताया जाता है कि शनिवार रात आठ-सवा आठ बजे गांव के ही कुछ लोगों के साथ कारोबारी की कहासुनी हो गई, जिसमें आरोपियों ने नवीन के ऊपर फायरिंग की। फायरिंग के दौरान नवीन के सिर पर गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, घायल को इलाज के लिए PGI के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने नवीन का इलाज किया। मिली जानकारी के अनुसार, नवीन की हालत अभी सामान्य है। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस टीम व CIA टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
