Haryana: NHAI के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज, शख्स ने लगाए ये बड़े आरोप...
Jan 29, 2026, 11:09 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के जींद जिले में जींद-नरवाना और जींद रोहतक रोड पर गहरे गड्ढों, जलभराव और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण सभी को हो रही परेशानियों को देखते हुए एक व्यक्ति की शिकायत पर उचाना थाना पुलिस ने NHAI के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्त्ता प्रवीण बंसल व उनके साथियों ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि नेशनल हाईवे पर स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और जानमाल का नुकसान हो रहा है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इस बारे में NHAI के PD व RO जैसे उच्चाधिकारियों को बार-बार अवगत करवाया गया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया। इन समस्याओं को लेकर पिछले वर्ष 30 अक्तूबर को उपायुक्त जींद को भी ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन हाईवे की मरम्मत या सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर उचाना थाना पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 270 व नेशनल हाईवे एक्ट की धारा ४बी के तहत मामला दर्ज किया है।
