Haryana: हरियाणा में सरपंच समेत पूरे परिवार पर FIR, पंचायत से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई

 
Haryana: हरियाणा में सरपंच समेत पूरे परिवार पर FIR, पंचायत से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के नूंह जिले की पिनगवा ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना में अनियमितता होने का बड़ा मामला सामने आया है। 

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों की शिकायत पर CM फ्लाइंग की जांच के बाद पिनगवा थाना पुलिस ने सरपंच ललिता, उनके पति मनोज और ससुर गिरिराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मनरेगा योजना के तहत मजदूरों के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर भुगतान निकाला गया। जांच में यह भी सामने आया कि जिन मजदूरों के नाम से काम और भुगतान दर्शाया गया था, उन्होंने वास्तव में कोई कार्य नहीं किया था। जानकारी के मुताबिक, इसके बावजूद रिकॉर्ड में काम पूरा दिखाकर राशि का गबन किया गया। Haryana News

स्कूल में प्रिंसिपल

जानकारी के मुताबिक, मामले में आरोपी गिरिराज गांव के राजकीय कन्या विद्यालय में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी ने पाया कि पंचायत रिकॉर्ड में कई गड़बड़ियां की गईं और सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ। Haryana News

रिपोर्ट पर कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, CM फ्लाइंग की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।