Haryana: सोनीपत के गांव पुगथला की महिला सरपंच सस्पेंड, ₹32.93 लाख राशि रोकने का लगा आरोप

 
हरियाणा के सोनीपत में पुगथला गांव की महिला सरपंच सस्पेंड,

हरियाणा के सोनीपत में गांव पुगथला की महिला सरपंच को सस्पेंड किया गया है। डीसी नेहा सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुगथला गांव की सरपंच पूनम देवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। इसके साथ ही महिला सरपंच के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए है।
यहां देखें...

महिला सरपंच सस्पेंड

महिला सरपंच पर 32.93 लाख की राशि रोकने का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत की शामलात जमीन की लीज में अनियमितता, पंचायत की करीब 32.93 लाख रुपए की राशि ग्राम फंड से बाहर रखने, रिकॉर्ड रोकने और सक्षम अधिकारियों के आदेशों की पालना न करने के मामले में डीसी ने कार्रवाई करते हुए सरपंच पूनम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया है।

 

इसके साथ ही महिला सरपंच के खिलाफ नियमित जांच के लिए एसडीओ (सिविल) गन्नौर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। पूनम अब जांच पूरी होने तक ग्राम पंचायत की कार्रवाई में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। डीसी ने उन्हें पंचायत के रिकॉर्ड, कैश और संपत्ति का चार्ज निर्वाचित पंच को सौंपने के भी आदेश दिए हैं।