Haryana : हरियाणा में फौजी की पत्नी की हत्या, घर में घुसकर चाकू से काटी गर्दन

 
Army man's wife murdered in Haryana
Haryana : हरियाणा के यमुनानगर जिले से एकक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने फौजी की पत्नी की हत्या कर दी। घर में घुसकर चाकू से महिला की गर्दन काट दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने गर्दन पर कई वार किए। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि अधिक खून निकलने और गर्दन की नस कटने की वजह से महिला की मौत हुई है।

महिला के पति की पोस्टिंग जम्मू- कश्मीर में है। सूचना मिलते ही थाना छपरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान और पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटनास्थल के पास एक चाकू भी बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि इसी चाकू से महिला की हत्या की गई है।