हरियाणा में पिता ने बेटी का किया मर्डर, तेजधार हथियार से काटा गला
घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया, जो मौके से अहम सुराग इकट्ठा कर रही है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, परिवार गोहाना के देवीनगर कॉलोनी में रहता है। मृतक युवती GNM की पढ़ाई कर रही थी। उसकी मौत से परिवार और आसपास के लोग सदमे में हैं।
टीम ने जुटाए साक्ष्य
मिली जानकारी के अनुसार, वारदात की गंभीरता को देखते हुए गोहाना पुलिस ने FSL की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट्स और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर केस को मजबूत बनाया जाएगा ताकि आरोपी को सख्त सजा मिल सके। Haryana News
पुलिस का बयान
जानकारी के मुताबिक, गोहाना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि आखिर एक पिता ने अपनी ही बेटी के खून से हाथ क्यों रंगे। क्या इसके पीछे कोई घरेलू कलह थी या कोई और बड़ा कारण, इसका खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा।
