Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में पिता बेटी को लेकर 23वीं मंजिल से कूदा, दोनों की मौत
Mar 16, 2026, 15:57 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार को हरियाणा के गुरुग्राम में एक पिता अपनी दो साल की बेटी को गोद में उठाकर सोसाइटी की 23वीं मंजिल से कूद गया। जानकारी के मुताबिक, नीचे गिरते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान दिल्ली के नांगलोई निवासी राहुल के तौर पर हुई है। वह गुरुग्राम में सेक्टर-102 स्थित जॉयविला सोसाइटी में पत्नी और बेटी के साथ रहता था। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, धनकोट चौकी इंचार्ज जगमाल ने बताया कि मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है, ताकि सुसाइड के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
