Haryana: बेटी की शादी के कार्ड बांटने गए पिता ने किया सुसाइड, रोडवेज बस के आगे लगाई छलांग
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शनिवार को हरियाणा के हांसी में एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर दौड़ रही हरियाणा रोडवेज की बस के आगे अचानक छलांग लगाकर आतमाहत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बस उन्हें कुछ मीटर तक घसीटती हुई ले गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ड्राइवर बस रोकी, लेकिन तब तक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। Haryana News
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 60 वर्षीय देवी सिंह के रूप में हुई। उनके हाथ में बेटी की शादी के कार्ड थी, जिसमें आयोजन की तारीख 11 दिन बाद की लिखी थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देवी सिंह मोबाइल पर बात करते-करते अचानक बस के आगे छलांग लगाते दिखाई दे रहे है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि देवी सिंह ने यह कदम क्यों उठाया। उधर, अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक छा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना काली देवी चौक के पास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में ले ली है और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। Haryana News
पता कर रही पुलिस
बस स्टैंड चौकी पुलिस के मुताबिक, गांव पुट्ठी के सरपंच सुरेंद्र ने बताया कि देवी सिंह का परिवार सामाजिक और आर्थिक रूप से खुशहाल है। जानकारी के मुताबिक, देवी सिंह द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
